फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves broke the shop's shutter and stole four kilograms of silver

Ghaziabad News: दुकान का शटर तोड़ चार किलो चांदी ले गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the shop's shutter and stole four kilograms of silver
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 10 सी निवासी सराफ सुनील कुमार वर्मा की मेवाड़ कॉलेज के पास स्थित दुकान अंबे ज्वेलर्स का चोरों ने शुक्रवार देर रात शटर तोड़ दिया। दुकान में घुसकर चार किलो चांदी और तीन ग्राम सोना चोरी कर ले गए। पुलिस से बचने के लिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काटने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सराफा कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9ः30 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह करीब छह बजे जब दुकान के पास ही रहने वाले फास्ट फूड विक्रेता ने जब शटर टूटा देखा तब उसने चोरी की सूचना दी। आनन फानन वह दुकान पर पहुंचे और तब चोरी की पुष्टि हुई। बताया कि दुकान में रखी चार किलो ग्राम चांदी और तीन ग्राम सोना गायब था। इसके साथ ही गल्ले में रखी करीब एक-दो हजार रुपये की नकदी भी चोरी हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुलाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया तब पता चला कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए थे। सर्राफ सुनील का कहना है कि चोरों ने शटर को गाड़ी से बांधकर खींचा फिर तोड़ा है। वहीं पुलिस का मानना है कि चोरों ने शटर तोड़ने के लिए सरिया का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी पर बैरियर फिर भी वारदात
सुनील वर्मा ने बताया कि जिस जगह उनकी दुकान है, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस बैरियर भी है और लगातार पीसीआर वैन की गश्त भी रहती है। इसके बाद भी चोरों के बुलंद हौसलों ने पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया है। सुरक्षा व्यवस्था कितनी पुख्ता है और गश्त की स्थिति क्या है, वारदात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed