फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves broke the lock of the flat and stole jewelry and cash worth eight lakhs

Ghaziabad News: फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने आठ लाख के गहने-नकदी चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the flat and stole jewelry and cash worth eight lakhs
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ बी-ब्लॉक में चोरों ने दुकानदार सोनू कुमार के फ्लैट से आठ लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। घर पर ताला लगाकर परिवार शादी समारोह में भाग लेने गांव गया था। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी। सोनू घर के पास ही फास्ट फूड की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि 27 मई को उनके भाई शुभम की मुजफ्फरनगर में शादी है। वह तैयारियों के लिए परिवार को लेकर 19 मई को गांव चले गए थे। इस बीच चोरों ने घर ताला तोड़कर अलमारी का लॉक उखाड़कर चार लाख के गहने चोरी कर लिये। यह गहने उनकी शादी में ससुराल और घर से मिले थे। इतना ही नहीं, चोरों ने अलमारी से चार लाख की नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। चोरी हुए गहनों में एक तोले की सोने की चेन, सोने की तीन अंगुठियां, चांदी का सामान,10 चांदी के सिक्के, चांदी की दो चेन के अलावा अन्य सामान है। पुलिस ने सूचना के बाद फ्लैट में जाकर जांच की तो टीम को अलमारी पर चोर के जूते के निशान मिले। इसके अलावा एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। वहीं, उनके पड़ोस में लगा सीसीटीवी कैमरा भी कई दिनों से काम नहीं कर रहा है। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए अलग-अलग जगह की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। टीम अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed