फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves are breaking the locks of houses, but are away from the police

Ghaziabad News: चोर तोड़ रहे मकानों के ताले, लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves are breaking the locks of houses, but are away from the police
राहुल सिंघल
विज्ञापन

गाजियाबाद। चोर मकानों के ताले तोड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अप्रैल में हर दूसरे दिन या रात में चोरों ने मकान-फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी चोरी कर लिए हैं। अप्रैल में 20 से ज्यादा चोरी की घटनाएं हुई लेकिन पुलिस दो या तीन घटनाओं का ही खुलासा कर पाई है। चोरों ने कई घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। इसके बावजूद पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। अधिकांश घटनाओं मे चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हैं। पीडि़त थाने-चौकी के चक्कर काट रहे हैं।

अप्रैल में चोरी की वारदात नंदग्राम और कोतवाली क्षेत्र में ज्यादा हुई हैं। पुलिस ने चोरी की जो घटनाएं दर्ज की उसके अनुसार नंदग्राम में चार और नगर कोतवाली में तीन घटनाएं हुई हैं। इनके अलावा विजयनगर, सिहानी गेट, क्रॉसिंग रिपब्लिक, मधुबन बापूधाम में दो-दो और मसूरी, कविनगर, वेव सिटी में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इनके अलावा अन्य कई चोरी की घटनाएं हैं।
विज्ञापन

चोरों ने पुलिस की आंख में धूल झोंककर कई घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। नगर कोतवाली में 29 अप्रैल को बैंककर्मी दंपती के यहां चोर दिन में ही करीब पांच लाख के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। वहीं, 27 अप्रैल को सिहानी गेट क्षेत्र के मुकुंदनगर में ट्रांसपोर्टर अंकुर गर्ग के मकान का ताला तोड़कर आठ लाख के गहने व नकदी चुरा लिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरों की तलाश में लगी हैं टीमें

डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। कई घटनाओं में चोर ट्रेस हो चुके हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। सभी गिरोह के बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है।

ये हुर्ईं घटनाएं
चार अप्रैल- नगर कोतवाल की न्यू पंचवटी कॉलोनी में ढाई लाख के गहने चोरी।

छह अप्रैल- विजयनगर में अनिल पांडेय के कुरियर कंपनी के कार्यालय से 1.12 लाख रुपये चोरी।

छह अप्रैल- नंदग्राम में राजकुमार त्यागी के मकान से चार लाख के गहने व नकदी चोरी।

10 अप्रैल- सिहानी गेट क्षेत्र में नासिरपुर फाटक के पास मंदिर से दान-पात्र चोरी।

19 अप्रैल- नंदग्राम में नदीम की कार का शीशा तोड़कर नकदी व गहने से भरा पर्स चोरी।

29 अप्रैल- नगर कोतवाली में बैंककर्मी दंपती के घर से पांच लाख के गहने व नकदी चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed