फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There will be a war of chair between millionaires on Ghaziabad seat

Ghaziabad News: गाजियाबाद सीट पर करोड़पतियों के बीच होगी कुर्सी की जंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
There will be a war of chair between millionaires on Ghaziabad seat
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर इस बार कुर्सी की जंग करोड़पति उम्मीदवारों के बीच है। मुख्य मुकाबला भाजपा के अतुल गर्ग, कांग्रेस की डाॅली शर्मा और बसपा के नंद किशोर पुंडीर के बीच माना जा रहा है। तीनों की करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें सबसे अमीर नंद किशोर पुंडीर है। दूसरे स्थान पर अतुल गर्ग और तीसरे पर डाॅली शर्मा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी नंद किशाेर पुंडीर की खुद की संपत्ति लगभग 15 करोड़ 32 लाख की है। बाकी सब पत्नी कविता के नाम है। 20 करोड़ की कुल संपत्ति में पुश्तैनी संपत्ति 80 लाख की है। नगदी के रूप में उनके पास 65,600 रुपये और पत्नी कविता के पास 50 हजार रुपये हैं। नंद किशोर पुंडीर के पास 3.63215 एकड़ और उनकी पत्नी के नाम 6.6672 एकड़ कृषि भूमि है। वाहन के नाम पर नंद किशोर के पास एक्टिवा स्कूटी है। कविता के पास सात लाख रुपये कीमत की गाड़ी है। नंद किशोर पर 77 लाख 90 हजार और पत्नी पर 86 लाख 91 हजार से अधिक का ऋण है।
विज्ञापन

अतुल गर्ग के पास लगभग 15 करोड़ की संपत्ति है। इसमें कविनगर स्थित साढ़े सात हजार वर्गफुट की कोठी, लोनी और महाराष्ट्र में दो फार्म हाउस, उन्होंने अपनी आय का स्रोत वेतन और ब्याज बताया है और पत्नी के आय का स्रोत ब्याज बताया है। खुद के पास 15 हजार और पत्नी के पास एक लाख 44 हजार नकदी है। उनके पास दो असलहे हैं जिसमें एक रिवाल्वर और एक बंदूक है। हालांकि इतनी संपत्ति होने के बावजूद परिवार में किसी के पास वाहन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा दो करोड़ से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास एक करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति और 83,79,137 की चल संपत्ति है। उनके पास 2007 मॉडल की बीएमडब्ल्यू कार है और वसुंधरा और पंजाब में दो घर हैं। हालांकि वर्ष 2019 से लेकर अभी तक उनकी किसी भी संपत्ति में कोई इजाफा नहीं हुआ है।



गहनों की भी कमी नहीं

नंद किशोर पुंडीर के पास 6.50 लाख और पत्नी के पास 26,83,200 के आभूषण हैं।
अतुल गर्ग के पास दो लाख 80 हजार का सोना और 10 लाख 75 हजार के रत्न हैं, जबकि पत्नी के पास लगभग दो करोड़ का सोना और 65 लाख के हीरे हैं।
डाॅली शर्मा के पास एक किलो सोना और आधा किलो चांदी है।


तीनों उम्मीदवार पढ़े-लिखे

बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर बीएससी-बीएड हैं। कांग्रेस की डाॅली शर्मा ने एमबीए की पढ़ाई कर रखी है। भाजपा के अतुल गर्ग बीकाॅम पास हैं। दोनों पर कोई केस दर्ज नहीं है। डाॅली शर्मा पर सास ने एक केस दर्ज करा रखा है। इस पर डाॅली को उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश मिला हुआ है।





अंदर के लिए
अतुल गर्ग, नंद किशोर समेत
पांच और ने किया नामांकन
आज अंतिम दिन : 25 ने खरीद रखे हैं नामांकन पत्र
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर बुधवार को पांच और उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अब तक 13 उम्मीदवार पर्चे दाखिल कर चुके हैं, जबकि 25 और ने नामांकन पत्र खरीद रखे हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग (66) नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, साहिबाबाद विधायक व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और मुरादनगर से विधायक अजीतपाल त्यागी मौजूद रहे। अतुल गर्ग ने नामांकन पत्रों के चार सेट दाखिल किए हैं। बसपा से नंदकिशोर पुंडीर (50) ने भी पर्चा भरा। इससे पहले वह नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे और वहां बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। यहां से अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशु गुप्ता (42), निर्दलीय मिथुन जायसवाल (34), भारतीय जनता दल से धर्मेंद्र कुमार (43) ने नामांकन किया। इसके अलावा छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, जिनमें आशीष कुमार, शमशेर राणा, हरीश चंद्र पाल, अमन कुमार, शमशेर अली और अखिलेश शामिल रहे।



स्थानीय मुद्दों पर करूंगा काम : नंदकिशोर

बसपा प्रत्याशी नंदकिशोर पुंडीर ने पर्चा भरने के बाद कहा कि वह हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार बसपा की जीत निश्चित है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित सभी स्थानीय मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा सभी को साथ लेकर चलेगी। उन्हें हर समाज का वोट मिलेगा।




विकास ही होगा प्रमुख मुद्दा अतुल गर्ग

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कहा कि पिछले 10 साल में काफी काम हुआ है। इस बार भी मुद्दा विकास ही होगा। बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार के लिए आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर बार बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के सभा में नहीं पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है वह किसी अन्य राज्य में चुनाव प्रचार के लिए गए हो। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में साथ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed