{"_id":"681274caec63fbb2a902d9fa","slug":"there-was-a-rain-of-money-in-the-market-on-akshaya-tritiya-business-of-rs-250-crores-was-done-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-624026-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अक्षय तृतीया पर बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अक्षय तृतीया पर बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित शोरूम में अक्षय तृतीया पर बाइक खरीदते लोग। संवाद
गाजियाबाद। अक्षय तृतीया के पर्व पर बुधवार को बाजारों में रौनक रही। लगन और अक्षय तृतीया के त्योहार पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी शोरूम, वाहन सेक्टर, इलेक्ट्रानिक की दुकानों में ग्राहकों की देर रात तक भीड़ लगी रही। सराफा कारोबारियों के अनुसार इस बार सोने और चांदी के भाव में तेजी होने से कारोबार थोड़ा ठंडा रहा फिर भी देर शाम तक दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग आते रहे। कैट के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि सभी सेक्टर को मिलाकर लगभग 250 करोड़ का कारोबार का अनुमान है।
इसके अलावा कई लोगों ने पहले ही वाहनों की बुकिंग करा ली थी। जिसकी डिलीवरी उन्होंने अक्षय तृतीया के मुर्हूत के हिसाब से ली। शहर में करीब 800 बाइक और लगभग 150 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। सोने के बदले लोगों ने चांदी की खरीद को अधिक महत्व दिया। इसके अलावा कई लोगों ने आज फ्लैट और जमीन की भी खरीद बिक्री की। अबूझ मुहूर्त तिथि होने से अक्षय तृतीया पर सोना और नई वस्तुओं की खरीद शुभ मानी जाती है। अक्षय तृतीया को लेकर कोई आभूषण बनवाने पर 20 फीसदी की छूट दे रहा था तो कोई सोना-चांदी खरीदने पर उपहार दिया।
बाजार में हल्के जेवरों की मांग
सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि अक्षय तृतीया के चलते सुबह से ही सराफा बाजार गुलजार रहा। हालांकि सोने का दाम आसमान पर पहुंचने से भारी जेवरों की मांग और बिक्री में कमी देखने को मिली। इसलिए अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वैलर्स ने हल्के जेवरों की अच्छी रेंज उतार रखी थी। इसका असर दिखा और खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
वाहनों की भी हुई बिक्री
अक्षय तृतीया को लेकर बुधवार को वाहन शोरूम पर भी लोगों की भीड़ जमा रही। कोई दो पहिया वाहन पसंद कर रहा था तो कोई इलेक्ट्रानिक वाहन की जानकारी ले रहा था। एक कार शोरूम के मालिक संजय त्यागी ने बताया कि ग्राहकों ने अपने पसंद के हिसाब से पहले ही बुकिंग करा ली थी। बुधवार को कई लोगों ने वाहनों की डिलीवरी ली।