फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was a fight with the police who reached the spot after receiving information about the accident

Ghaziabad News: हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
There was a fight with the police who reached the spot after receiving information about the accident
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में कार ने तीन-चार ठेलों में टक्कर मारने के बाद एक कार में टक्कर मार दी। हादसा रविवार रात करीब सवा 12 बजे हुआ। जिसमें एक व्यक्ति भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को दो युवक दबंगई दिखाते हुए लोगों को रोड जाम करने के लिए उकसाने लगे। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उन्होंने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। मामले में चौकी प्रभारी क्रॉसिंग रिपब्लिक अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

स्वर्णजयंतीपुरम के रहने वाले विवेक पांडेय ने पुलिस को सूचना दी थी कि रविवार रात वह जीएच-7 के पास अपनी कार लेकर खड़े थे। इसी दौरान एक कार ने कुछ ठेलों को और उनकी कार को टक्कर मार महागुन सोसायटी की तरफ भाग गई। मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार का आरोप है कि जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सतीश और अभय नाम के दो युवक आए और अभद्रता कर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अशोक का कहना है कि दोनों ने लोगों को जाम लगाने के लिए उकसाया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा कहना है कि पकड़े गए आरोपी राजनगर निवासी कैफे संचालक अक्षय आहूजा और जीएच-7 सोसायटी निवासी सतीश हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed