फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of Rs 17.50 lakh by making businessman unconscious, withdrawing Rs 2.50 lakh from his account

Ghaziabad News: कारोबारी को बेहोश कर 17.50 लाख की चोरी, 2.50 लाख खाते से निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 17.50 lakh by making businessman unconscious, withdrawing Rs 2.50 lakh from his account
साहिबाबाद। ग्रेटर नोएडा सेक्टर 121 की क्योटी सोसायटी निवासी सुरेंद्र सिंह अरोड़ा को बेहोश कर एक युवक ने उनकी गाड़ी से नकदी व जेवर समेत 17.50 लाख की चोरी कर लिए। इसके अलावा दो मोबाइल भी चोरी किए, जिनमें चल रहे यूपीआई एप्लीकेशन की मदद से दो बैंक खातों से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। युवक उनके पास काम मांगने के बहाने पहुंचा था। मोहननगर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिलाया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

घटना पांच दिसंबर 2024 की है। घर से निकलने के बाद लापता हुए 60 वर्षीय कारोबारी 24 घंटे बाद छह दिसंबर की सुबह आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में मिले थे। पुलिस ने एक महीने बाद सोमवार रात मुकदमा दर्ज किया। सुरेंद्र सिंह अरोड़ा का मोहननगर स्थित सेंटर मॉल में रेस्तरां है। संचालन में विवाद के चलते वह मोहननगर स्थित मेट्रो पिलर 225 के सामने बरातघर का निर्माण करा रहे हैं। पांच दिसंबर 2024 को वह मोहननगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर एसी खरीदने आए थे। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और काम मांगने लगा। निर्माणाधीन बरातघर में पेंट का काम करने वाले व्यक्ति ने भी कारोबारी से युवक की पैरवी की। इस पर कारोबारी ने हामी भरी और उसे अपने साथ रेस्तरां पर ले जाने लगे।
विज्ञापन

रास्ते में उनकी कुछ तबीयत कुछ बिगड़ी तो युवक उनके लिए कोल्ड ड्रिंक खरीदकर ले आया और भरोसा दिलाते हुए बातों में फंसाकर पिला दी। कारोबारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें कुछ होश नहीं रहा। इधर घर न लौटने पर परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। बताया कि छह दिसंबर की सुबह जब उन्हें होश आया तब वह अपनी गाड़ी में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास थे। उन्होंने एक ठेले वाले से मोबाइल लेकर बेटे को फोन पर पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पुलिस और परिजन वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित बताया कि आरोपी युवक उनकी गाड़ी से 3.70 लाख रुपये, करीब 13.80 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन, सोने और हीरे की अंगूठी, सोने का कड़ा ले गया है। चोरी हुए उनके मोबाइल में यूपीआई एप्लीकेशन भी हैं, जिनके सहारे आरोपी ने नौ दिसंबर 2024 को 44 बार ट्रांजेक्शन कर दोनों बैंक खातों से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए।


एक महीने तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। रोज मोहननगर पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज करवाने भी जाते थे लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें लौटा दिया जाता था। बताया कि चौकी के पुलिसकर्मी सिटी सेंटर मॉल के फूड कोर्ट में लगभग हर रोज आते थे। यहां भी चौकी प्रभारी से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई तो दूर छानबीन तक करना जरूरी नहीं समाझा।



जहां आरोपी ने मुलाकात की थी, उस स्थान से लेकर घटनास्थल तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही रुपये कहां और किस माध्यम से निकाले गए हैं, बैंक से उनकी जानकारी भी मांगी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रजनीश उपाध्याय, एसीपी साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed