फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of five lakhs including idol and cash from the locked house of a chartered accountant

Ghaziabad News: चार्टर्ड अकाउंटेंट के बंद घर से मूर्ति और नकदी समेत पांच लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Theft of five lakhs including idol and cash from the locked house of a chartered accountant
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर सेक्टर 3 में तीन बच्चों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के बंद घर से अष्टधातु की मूर्ति और नगदी समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना 24 मई की है। पुलिस पर शिकायत करने के बावजूद मुकदमा देरी से दर्ज करने का आरोप लगा है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


चार्टर्ड अकाउंटेंट मंगत राय गर्ग ने बताया कि राजेंद्रनगर सेक्टर 3 स्थित उनके घर की नींव किसी वजह से नीचे बैठ गई है। मई माह में घर का मेंटेनेंस कराने के लिए दूसरी जगह वह परिवार के साथ शिफ्ट हो गए थे। 24 मई को वह घर की स्थिति जांचने पहुंचे तो वहां अलमारी और पूजा घर का सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो किशोरी और एक किशोर दिनदहाड़े छोटे गेट से अंदर घुसे थे। उसके बाद विंडो एसी के रास्ते से पूजाघर में पहुंचकर गुल्लक तोड़कर 40 हजार रुपये, अष्टधातु की नवग्रह मूर्ति, 13 चांदी की हटड़ी, 51 चांदी के पुराने सिक्के, तीन शंख, पीतल की ज्योत, घंटी, लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति, एक ओम ध्वनि यंत्र, रसोई और बाथरूम घर से पीतल की टोंटियां समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि बच्चों ने कबाड़ी को सामान बेचने की जानकारी दी है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed