फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The youth was attacked with a razor when he protested against the abuse

Ghaziabad News: गाली देने का विरोध करने पर युवक पर उस्तरे से हमला किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The youth was attacked with a razor when he protested against the abuse
मोदीनगर। नगर के गांव बिसोखर में गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक सुमित कौशिक पर उस्तरे से हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

लंकापुरी कॉलोनी निवासी सुमित ने बताया कि शुक्रवार रात वह किसी काम के लिए गांव बिसोखर की तरफ गए थे। वहां ठेले पर कुछ युवक बिरयानी खा रहे थे। आरोप है कि युवक सुमित को गाली गलाैज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सुमित को उस्तरा मारकर घायल कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सुमित ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed