फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man along with the driver abducted the girl from the cab, tried to kill her

Ghaziabad News: युवक ने चालक के साथ सरेराह युवती को कैब से किया अगवा, मारने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The young man along with the driver abducted the girl from the cab, tried to kill her
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात युवक ने कैब चालक की मदद से युुवती को गाड़ी में खींचकर अगवा कर लिया। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी।गाड़ी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के एनएच-नौ पर पहुंची। वहां लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि कार के अंदर युवक ने युवती को बुरी तरह पीटा। लिंक रोड थाना पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डेल्टा काॅलोनी में रहने वाला 35 साल का युवक और कैब चालक दोनों जानकार हैं। युवक के मकान में बिहार की रहने वाली 23 साल की युवती बीते साल में किरायेदार थी। वह पास में ही बच्चों की देखरेख का काम करती है। शादी के बाद युवती लिंक रोड थाना क्षेत्र में अपने ससुराल चली गई। बृहस्पतिवार रात ड्यूटी से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में युवक और कैब चालक सफेद रंग की गाड़ी लेकर खड़े थे। जैसे ही दोनों ने युवती को आते देखा तो युवक गाड़ी से उतरा और युवती को रोक कर जबरन बात करने लगा। युवती ने उसकी हरकतों का विरोध कर शोर मचाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आरोपी युवक और चालक ने युवती का हाथ पकड़कर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया फिर दोनों तेज रफ्तार में सूर्य नगर पुलिया की तरफ दौड़ पड़े। सरेआम युवती को गाड़ी में अगवा कर आरोपियों को पुलिया की तरफ जाते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच युवती भी खुद को बचाने के लिए गाड़ी से शोर मचा रही थी। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। दोनों आरोपी गाड़ी से युवती को इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में एनएच-नौ पर पहुंची तो वहां शोर सुनकर लोगों ने गाड़ी घेर ली। वहां लोगों ने महिला को सकुशल बचाकर पुलिस को सूचना दी।लिंक रोड थाना पुलिस, एसीपी साहिबाबाद और डीसीपी की टीम ने भी गाड़ी की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। पुलिस युवती को लेकर थाने पहुंची और दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती को अगवा कर लिंक रोड थाना क्षेत्र में गाड़ी घुमाते रहे आरोपी :
पुलिस की जगह-जगह चेकिंग होने के बाद आरोपियों को पकड़े जाने का डर सताने लगा। लिहाजा वह काफी देर तक गाड़ी में युवती को अगवा कर लिंकरोड थाना क्षेत्र में घुमाते रहे। इस बीच आरोपियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की जिसमें युवती के माथे और चेहरे पर चोट के निशान दिखे। युवती का आरोप है कि गाड़ी के अंदर आरोपियों ने उसे मारने का प्रयास किया।


डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि सूचना मिलने के बाद जगह-जगह चेकिंग की गई। कैब में अगवा की गई युवती को एनएच-नौ पर बचा लिया गया । तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed