{"_id":"6a10b7fad6460650ec042d8a","slug":"the-woman-swallowed-sulphas-tablets-after-mentioning-three-youths-in-her-suicide-note-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-892490-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सुसाइड नोट में तीन युवकों का जिक्र कर युवती निगली सल्फास की टेबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सुसाइड नोट में तीन युवकों का जिक्र कर युवती निगली सल्फास की टेबलेट
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार की देर रात सुसाइड नोट लिखकर सल्फास की टेबलेट निगल ली। हालत बिगड़ने पर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवती की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मां ने युवती के बैग से बरामद सल्फास का खाली पैकेट और सुसाइड नोट विजयनगर पुलिस को सौंप दिया है। मृतका की मां की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि प्रताप विहार में रहने वाली युवती को बृहस्पतिवार की देर रात उल्टियां और पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। बताया कि उपचार के दौरान युवती की शुक्रवार को मौत हो गई। शव का मेडिकल परीक्षण कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि पुलिस को युवती के बैग से एक सुसाइड नोट और सल्फास का खाली पैकेट बरामद हुआ है। एक पेज के सुसाइड नोट में उसने सुभाष नाम के युवक से प्यार का इजहार किया है। उसे अच्छा इंसान बताया लेकिन उसके साथ हुई घटना के बाद वह उसे दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी। सुसाइड नोट में दो अन्य युवकों के नाम भी उजागर किए हैं। बताया कि दीपांशु ने उसके साथ कुछ नहीं किया, जबकि पंकज ने सबकुछ किया है। उसके बाद अब ये बीमारी उसका पीछा नहीं छोड़ रही। ऐसे में वह सुभाष को दुख नहीं पहुंचाना चाहती। पीड़ा बयां की कि उसकी मजबूरी को किसी ने नहीं समझा, शायद मौत के बाद समझ में आ जाए। एसीपी ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर पंकज, सुभाष और दीपांशु नाम के युवकों के खिलाफ विजयनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में युवकों से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।