फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman accused her in-laws of harassing her

Ghaziabad News: महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The woman accused her in-laws of harassing her
साहिबाबाद। टीला मोड थाना क्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


खुशी निवासी गगन विहार भोपुरा ने बताया कि उनके पति अभय चंदेला निवासी गली नंबर-12 जाहरवीर मंदिर के सामने भोपुरा ने उनसे 7 अप्रैल 2024 को आर्य समाज मंदिर अकबरपुर में शादी की थी। शादी से पहले अभय चंदेला करीब एक साल से उनसे बात करता था। अभय चंदेला शादी के बाद महिला को अपने घर ले गया। कुछ दिनों तक सब अच्छा था। लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदलने लगा। शादी के बाद महिला से जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। उनकी सास ने उनसे पांच लाख रुपये नकद और कार की डिमांड की। कुछ समय बाद महिला के साथ मारपीट करने लगे। महिला को जहर देकर मारने की बात कही। इसके बाद उन्हें जबरन ऑल आउट पिला दिया। जिससे तबीयत खराब हो गई। उन्होंने मामले की शिकायत अपने मायके में नहीं दी। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर मारपीट की। मारपीट में महिला बेहोश हो गई थी। इसके बाद महिला ने अपने मायके वालों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। ससुराल वालों पर अवैध हथियार तानने का भी आरोप लगाया है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में टीला मोड थाने में शुक्रवार को पति अभय चदेंला, सास ममता, ससुर मुकेश और ननद प्राची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed