फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadways bus crushed both the legs of the young man

Ghaziabad News: रोडवेज बस ने युवक के दोनों पैर कुचले, चौकी के पास हुआ हादसा, पुलिस को नहीं लगी भनक

Tue, 28 Mar 2023 01:20 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 01:20 AM IST
सार

बुलंदशहर निवासी 36 वर्षीय राजू के दोनों पैर पर रोडवेज बस का पहिया चढ़ गया।  हादसे में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Roadways bus crushed both the legs of the young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के महाराजपुर चौकी के पास कौशांबी डिपो के गेट पर सोमवार दोपहर बुलंदशहर निवासी 36 वर्षीय राजू के दोनों पैर पर रोडवेज बस का पहिया चढ़ गया।  हादसे में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के हंगामा करने पर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाली सोनिका ने बताया कि दोपहर तीन बजे वह कौशांबी डिपो से बस में बैठने के लिए पहुंची थीं। इस बीच बुलंदशहर जाने वाली बस मेन गेट से निकल रही थी कि चालक ने लापरवाही से पहिया बुलंदशहर निवासी राजू के पैर पर चढ़ा दिया। इससे उनके दोनों पैर बुरी तरह खराब हो गए। राजू के चीखने की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाकर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बस छोड़कर भाग निकला। 

विज्ञापन

 

सोनिका ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया। उन्होंने जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराकर घायल का उपचार कराया। शाम को डॉक्टरों ने राजू की गंभीर हालत में देखकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लिंकरोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि घायल युवक का नाम और पते की जानकारी नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि महाराजपुर चौकी के पास हुए इस हादसे की पुलिस ने जानकारी क्यूं नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि घायल के हालत की लगातार जानकारी कर रहे हैं। अभी परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed