{"_id":"6a6a4b88fdfacc7f0e0bd647","slug":"the-sugar-mills-equipment-was-protruding-outwards-by-four-feet-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110313-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार-चार फीट बाहर निकले थे शुगर मिल के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार-चार फीट बाहर निकले थे शुगर मिल के उपकरण
विज्ञापन
मोदीनगर। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर राजस्थान के श्रद्धालुओं के साथ हुए हादसे में यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। जिस ट्रेलर की चपेट में आकर तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई, उसमें शुगर मिल के दो विशालकाय उपकरण लदे थे। दोनों उपकरण ट्रेलर से करीब चार-चार फीट बाहर निकले हुए थे।
पिकअप चालक महिपाल ने बताया कि पांच जुलाई को ही वाहन खरीदा था। परिवार और ग्रामीणों के साथ गाड़ी का पूजन कराने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। महिपाल के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर में लदे चार-चार फीट बाहर निकले उपकरण पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा गए।
ट्रेलर चालक ने डिपर संकेत का भी पालन नहीं किया। महिपाल ने बताया कि पिकअप को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तीन लोगों की जान चली गई। पिकअप के निचले हिस्से में महिलाएं सो रही थीं, जबकि अस्थायी मचान पर पुरुष। हादसा होते हुए मचान टूटकर महिलाओं पर गिरा।
विज्ञापन
-- --
फैक्टरी से तीन किमी की दूरी तय करते ही हो गया हादसा
गंगनहर पटरी मार्ग पर डिडौली स्थित एक फैक्टरी से शुगर मिल की मशीनरी के ये उपकरण महाराष्ट्र भेजे जा रहे थे। ट्रेलर को करीब 1500 किलोमीटर का सफर तय करना था, लेकिन फैक्टरी से महज तीन किलोमीटर दूर ही बाहर निकले खतरनाक हिस्से ने तीन लोगों की जान ले ली।