{"_id":"67d9c99db6a7c7eca80aed0a","slug":"the-soldier-pointed-a-pistol-at-his-wife-and-two-daughters-for-not-having-a-son-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-594277-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेटा न होने पर सिपाही ने पत्नी और दो बेटियों पर तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेटा न होने पर सिपाही ने पत्नी और दो बेटियों पर तानी पिस्टल
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के राज कंपाउंड लालकुआं निवासी अनुपम ने सिपाही पति जयपाल शर्मा पर दो बेटियों के बाद बेटा न होने पर पिटाई करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। सिपाही जनपद बिजनौर में तैनात है। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
अनुपम ने बताया कि वह दो बेटियों के साथ राज कंपाउंड में रहती हैं। बताया कि बेटा नहीं होने के कारण मेरे पति मुझसे और दोनों बेटियों से नफरत करते हैं। आरोप है कि 11 मार्च को सुबह वह बिजनौर से घर पहुंचे और पीटा। पिटाई के दौरान बेटे को जन्म न देने के ताने मारे और बेटियों के पालन पोषण से इनकार कर दिया। बड़ी बेटी उन्हें बचाने पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि लाइसेंसी पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। अनुपम ने अपनी और दोनों बेटियों को जान का खतरा बताया है। तहरीर पर वेव सिटी पुलिस ने बीएनएस के तहत महिला से क्रूरता की धारा 85, चोट पहुंचाने की धारा 115(2), अपमान करने की धारा 352 और आपराधिक धमकी देने की धारा 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी वेव सिटी उपासना पांडेय ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।