फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The seat had not been standing in the way trains

सीट न मिली तो ट्रेनों में खड़े होकर किया सफर

Sun, 30 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The seat had not been standing in the way trains
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
 दिवाली मनाने घर जाने वालों की भीड़ के चलते शनिवार को ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी रही। रिजर्वेशन न मिला तो लोग जनरल कोच में सवार हुए, लेकिन यहां भी भीड़ के चलते अधिकांश लोगों को सीट न मिली। महिलाओं को भी जनरल कोच में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार  सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ रही। दनकौर, खुर्जा, अलीगढ़ और मेरठ की ओर जाने वाली ईएमयू के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनें गोमती एक्सप्रेस, लिच्छवी, सद्भावना एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, रीवा, प्रयागराज, बरेली इंटरसिटी, अवध-असम, देहरादून जन शताब्दी भी फुल रहीं। जनरल कोच में जगह न मिली तो लोग जनरल टिकट लेकर ही स्लीपर कोच में चढ़ गए। इसकी वजह से रिजर्वेशन पर सफर कर रहे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बसों म भी रही भीड़
शनिवार को बसों में भी जबरदस्त भीड़ रही। हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद, एटा और इटावा की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों को बैठने के लिए सीटें नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के आते ही वह फुल हो जाती थीं। सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही। घर जाने के लिए यात्रियों को मजबूरी में बसों की छतों पर भी सफर करना पड़ा।


स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई
दिवाली पर भीड़ के चलते शनिवार को स्टेशन पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध सामान की जांच की गई। जीआरपी ने सादे कपड़ों में प्लेटफार्म पर जवान तैनात किए। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed