फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The scoundrels duped the retired inspector and his wife and stole jewellery worth lakhs

Ghaziabad News: शातिरों ने सेवानिवृत्त दरोगा और उनकी पत्नी को झांसे में लेकर लाखों के गहने हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels duped the retired inspector and his wife and stole jewellery worth lakhs
मोदीनगर। सेवानिवृत्ति दरोगा से गहने ठगने के आरोपी। स्रोत: वीडियोग्रैब
मोदीनगर।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर छोटे बीमे के समीप नगर की पॉश कॉलोनी मोहन पार्क में शातिरों ने गहने चमकाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त दरोगा नंदाबल्लभ पंत और उनकी पत्नी नीता से लाखों की कीमत के सोने के गहने हड़प लिए। शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
मोहन पार्क में रहने वाले नंदाबल्लभ पंत उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर घर पर वह और उनकी पत्नी नीता थीं। तभी बाइक सवार दो व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्हें कीमती सामान व गहनों की साफ-सफाई कराने के लिए कहा। शातिरों ने दंपती को तांबे के एक लौटे पर कुछ केमिकल लगाकर दिखाया तो वह दमकने लगा। इससे दंपती को उनपर विश्वास हो गया। इसके बाद दोनों शातिर नीता के साथ घर के अंदर आ गए। शातिरों ने नीता से सोने के कंगन और नंदाबल्लभ से चेन ले ली। शातिरों ने गहने लौटे में डाल दिए और नंदाबल्लभ को हल्दी पाउडर लेने भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने लौटे को गर्म करने के बाद खोलने के लिए कहा और चले गए। दंपती ने कुछ देर बाद लौटा खोला तो उससे गहने गायब मिले।
विज्ञापन

नंदाबल्लभ ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में हुई घटना से लोगों में रोष है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed