{"_id":"575c5ddf4f1c1b8c1b9c59b0","slug":"the-route-will-run-three-days-instead-of-the-north-east-the-brahmaputra-mail-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बदले रूट से चलेंगी नार्थ ईस्ट, ब्रह्मपुत्र मेल, राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बदले रूट से चलेंगी नार्थ ईस्ट, ब्रह्मपुत्र मेल, राजधानी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में न्यू अलीपुर द्वार-समुक्तला रोड स्टेशन के बीच नॉन इंटरलाकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनें अब तीन दिन तक बदले रूट से चलेंगी। 14 जून तक ट्रेनों का संचालन फकीराग्राम-न्यू अलीपुरद्वार-न्यू कूच विहार की बजाय फकीराग्राम-गोलकगंज और न्यू कूच विहार के रास्ते किया जाएगा।
इस दौरान गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, कानपुर से होकर गुजरने वाली कामाख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस, गुवाहटी-दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट और डिब्रूगढ़ राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रेलवे की ओर से जारी किए गए नए शेड्यूल के मुताबिक गाजियाबाद के रास्ते चलने वाली गुवाहटी-आनंद विहार नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस (12505) 11 से 14 जून तक डायवर्ट रहेगी। यह ट्रेन फकीराग्राम से न्यू अलीपुरद्वार की बजाय गोलकगंज के रास्ते न्यू कूच विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल (14056) 12 जून रविवार को इसी बदले रूट से चलेगी। इसके अलावा 11 से 14 जून तक चलने वाली गुवाहटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12501), 12 जून को चलने वाली कामाख्या-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (15655), 12 जून को चलने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (12423) और नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी (12436, 12424) डायवर्ट रहेंगी। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन ट्रेनों को किया री-शेड्यूल
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 13 जून को रात 8:35 बजे चलने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12423) 14 जून को तड़के चार बजे चलेगी। डिब्रूगढ़ से ही चलने वाली दूसरी राजधानी एक्सप्रेस (12435) 13 जून को शाम 7:20 बजे की बजाय अगले दिन 14 जून को सुबह 5 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है।