फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The property will be investigated after receiving the NIA letter.

Ghaziabad News: एनआईए का पत्र मिलने के बाद संपत्ति की होगी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The property will be investigated after receiving the NIA letter.
गढ़मुक्तेश्वर। पाकिस्तानी आतंकियों से कनेक्शन मिलने के बाद करीब छह वर्ष से दिल्ली जेल में बंद गढ़ और सिंभावली निवासी दो आरोपियों और उनके परिजनों की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। इसको लेकर एनआईए से मिले पत्र के बाद स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली से जुड़ी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच 25 दिसंबर 2018 की सुबह सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के जंगल में घेराबंदी कर गांव बक्सर की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम साकिब को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

घर और मस्जिद से जुड़े कमरे की गहन तलाशी लेने के उपरांत एनआईए टीम इमाम साकिब को अपने साथ दिल्ली ले गई थी। आला अफसरों द्वारा मुख्यालय में की गई लंबी पूछताछ में आतंकी गतिविधियों के साथ ही अराजक तत्वों से संबंध होने का उल्लेख करते हुए साकिब को न्यायिक अभिरक्षा में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव अठसैनी निवासी शहजाद कमाल अली को भी इसी प्रकार की गतिविधियों को लेकर गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपी अभी भी जेल में बंद है। अब एनआईए के उच्चाधिकारियों ने जनपद के अधिकारियों को पत्राचार कर दोनों ही आरोपियों और उनके परिजनों से जुड़ी चल-अचल संपत्ति की जांच कराने का निर्देश दिया है, जिसकी जांच रिपोर्ट जल्द ही मांगी गई है। एनएआई के पत्र के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से दोनों आरोपियों से संबंधित चल अचल संपत्ति की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है। एनआईए के पत्र मिलने के बाद जेल में बंद दोनों आरोपियों के परिजनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संपत्ति के अलावा स्थानीय पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को लेकर भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed