फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The power crisis will continue for two days

दो दिन रहेगा बिजली संकट

Sat, 10 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The power crisis will continue for two days
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
 पावर कारपोरेशन ने शुक्रवार रात हिंडन बैराज रोड पर हाईटेंशन टावर को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया। इस काम को 11 सितंबर तक पूरा किया जाना है। इस दौरान दिल्ली से बिजली लेकर शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर हाईटेंशन की लाइन के टावर को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। पावर कारपोरेशन को शुक्रवार सुबह मुरादनगर से शटडाउन लेकर हिंडन बैराज रोड पर टावर ऊंचा करने का काम करना था लेकिन नोएडा से बिजली नहीं मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने दिल्ली से बिजली लेने का निर्णय लिया। शाम तक दिल्ली और टीएचए के पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद शाम को दिल्ली की ओर से 100 एमवीए बिजली देने पर सहमति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे लाइन कनेक्ट कर दिल्ली से सप्लाई शुरू हुई और मुरादनगर से शटडाउन लेकर टावर ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि रात आठ बजे काम शुरू कर दिया गया है, जो 11 सितंबर की रात आठ बजे तक चलेगा। तब तक दिल्ली से बिजली लेकर सप्लाई सुचारु रखी जाएगी।  
   
इस दौरान टीएचए की वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, डेल्टा कालोनी, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर आदि में भी बिजली की समस्या रहेगी। अधिकारियों की मानें तो बिजली कम होने की वजह से दिन में छह से आठ घंटे की कटौती की जाएगी।


अधिकारियों ने बताया कि टीएचए के साथ ही गाजियाबाद की नया बस अड्डा और पटेल नगर में भी बिजली की समस्या रहेगी। इन इलाकों को साहिबाबाद के कान्हा उपवन सबस्टेशन से बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed