फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The police team that went to arrest the reward of Rs 25,000 was beaten up.

Ghaziabad News: 25 हजार के इनामी को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The police team that went to arrest the reward of Rs 25,000 was beaten up.
मोदीनगर। डेयरी संचालक रामकुमार जाटव हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अंकित निवासी सीकरी खुर्द को रविवार रात गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी पक्ष ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता भी की। पुलिस टीम किसी तरह वहां बच कर निकली। थाना प्रभारी की तहरीर पर पांच महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि रामकुमार जाटव हत्याकांड में फरार अंकित के गांव होने की जानकारी मिली। जानकारी के बाद थाना प्रभारी मोदीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात सीकरी खुर्द पहुंची। वहां पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। उनके पक्ष मे कुछ पड़ोसी भी आ गए। आरोपी पक्ष के लोग पुलिस टीम से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने बुग्गी लगाकर रास्ता बंद कर दिया। पुलिस अंकित की तलाश में आरोपी पड़ोसी के यहां पहुंची तो अंकित फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी की तहरीर पर अंकित की मां सुखबीरी, गीता, रितिका, प्रियंका, कुसुम, सुमित गोस्वामी, सुमित का जीजा रविंद्र, रणवीर उर्फ मोदी, मोहित और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed