फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The place of the pipeline, RO plant extinguished thirst

पाइप लाइन की जगह नहीं, आरओ प्लांट से बुझेगी प्यास

Tue, 12 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The place of the pipeline, RO plant extinguished thirst
पानी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। घनी आबादी वाले क्षेत्र खोड़ा की संकरी गलियों में पानी की लाइन बिछाने की भी जगह नहीं है। इसके चलते अब यहां आरओ प्लांट लगाकर बोतल बंद पानी घरों तक पहुंचाया जाएगा। जल निगम पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट फर्म के साथ मिलकर यह प्रोजेक्ट तैयार करेगा।

विज्ञापन


नोएडा से सटी खोड़ा कालोनी में भूजल प्रदूषित होने की वजह से पानी का भीषण संकट है। बसपा शासन काल में खोड़ा के डेवलपमेंट के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा हुई थी। इसमें यहां पानी के संसाधन भी विकसित किए जाने थे, लेकिन यह योजना कागजों में ही फंसकर रह गई।
विज्ञापन


खोड़ा की अधिकांश गलियां इतनी संकरी हैं कि यहां पाइप लाइन के लिए खुदाई करना भी मुश्किल है। ऐसे में अब जल निगम ने यहां आरओ फिल्टर्ड पानी से लोगों की प्यास बुझाने की प्लांनिग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम प्राइवेट फर्म के साथ मिलकर आरओ प्लांट लगाएगा। इस प्लांट से महज 5 रुपये में लोगों को 20 लीटर शुद्द पानी मिल सकेगा। आरओ के पानी को बोतल के जरिए घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्राइवेट फर्म की होगी।

30 लाख रुपये होंगे खर्च
आरओ प्लांट लगाने के लिए ग्राम पंचायत से जल निगम को जमीन मिल चुकी है। इस प्लांट को लगाने पर करीब 30 लाख रुपया खर्च करना होगा। इसे जल निगम वहन करेगा। जल निगम ही प्राइवेट फर्म को 1.5 एचपी का बोरवेल कराकर देगा। इसके बाद प्राइवेट कंपनी पानी बेचकर प्लांट की मेंटेनेंस करेगी। शुरुआत में जल निगम प्राइवेट फर्म से तीन साल के लिए एग्रीमेंट करेगा।


अधिकारी बोले
क्वालिटी प्राब्लम विलेज (क्यूपीवी) योजना के तहत खोड़ा में आरओ प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सस्ती दरों पर लोगों को आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा। - आरके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed