फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The person providing bank account to cyber thugs arrested

Ghaziabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The person providing bank account to cyber thugs arrested
गाजियाबाद। साइबर टीम ने ठगों को बैंक खाते की पासबुक, चैक बुक और एटीएम मुहैया कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में नगर निवासी उमेश कुमार के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी की धनराशि ट्रांसफर की गई थी। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद राय ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी उमेश कुमार ने जुलाई माह में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 67 लाख 51 हजार 409 रुपये की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। टीम ने ठगी की धनराशि ट्रांसफर होने वाले बैंक खातों को ट्रेस किया। इस दौरान देवेश गौर निवासी सरस्वती नगर थाना भगत की कोठी जनपद जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में देवेश ने बताया कि उसने छैल सिंह राठौर को अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक और चेक बुक मुहैया कराई थी। साइबर ठगी के खाते में आने वाली धनराशि का 50 प्रतिशत का झांसा दिया गया था। खाते में लेन-देन होने पर देवेश के पास ओटीपी आते थे, जिन्हें वह छैल राठौर को बताता था। देवेश गौर के खाते से मनोहर ज्वैलर्स जोधपुर के यहा गत माह 1.88 लाख रुपये के आभूषण भी खरीदे गए थे। बताया कि देवेश के गिरफ्तार होने से राज्यों आंध्र प्रदेश के जनपद गुंटूर, कोलकाता, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की कुल चार घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed