फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The number and limitations of more than 10 wards will change

फिर बदलेंगे 10 से ज्यादा वार्डों के नंबर और सीमाएं

Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
The number and limitations of more than 10 wards will change
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। शहर में 10 से ज्यादा वार्डों के नंबर और सीमाएं फिर बदलेंगी। नगर निगम के परिसीमन प्रस्ताव पर जनता की ओर से दर्ज कराई गई 150 आपत्तियों का निस्तारण करने की वजह यह बदलाव होगा।

विज्ञापन


नगर निगम अफसरों ने आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल प्रपोजल तैयार करके शासन को भेज दिया है। अब जल्द ही इसका फाइनल गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। नगर निगम के अफसरों ने अनुसूचित जाति-जनजाति की आबादी को आधार मानकर उनके घटते क्रम में वार्डों की नंबरिंग की थी।
विज्ञापन


यानी सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति-जनजाति की आबादी वाले वार्ड को वार्ड संख्या-1 बनाया गया था। इसी तरह घटते क्रम में उनकी नंबरिंग की गई थी। अब आपत्तियों के निस्तारण के दौरान करीब 10 से 15 वार्डों में नए क्षेत्र जुड़ने या घटने के बाद उनमें अनुसूचित जाति की आबादी की संख्या भी घटी या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी आधार पर वार्डों के नंबर भी बदल दिए गए हैं। हालांकि अभी निगम अफसरों ने इसे सार्वजनिक नहीं किया है। अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्ड परिसीमन का संशोधित प्रपोजल डीएम के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। अपर नगरायुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि जल्द ही वार्ड परिसीमन का फाइनल नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed