फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreants committed robbery by holding the laborers hostage at gunpoint

Ghaziabad News: तमंचे के बल पर मजदूरों को बंधक बना बदमाशों ने डाली डकैती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants committed robbery by holding the laborers hostage at gunpoint
मोदीनगर। छह से सात बदमाशों ने शुक्रवार रात पैंगा मार्ग पर तीन मजदूरों को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाशों ने तमंचे के बल पर मजदूरों से मारपीट कर 95 कैरेट आम से भरी लूट ली और गाड़ी में भरकर ले गए। कस्बा निवाड़ी निवासी रियाजुददीन आम के व्यापारी हैं। किसानों से आम के बाग खरीदते हैं। उन्होंने पैंगा गांव निवासी विक्रम सिंह का आम का बाग दो साल से ले रखा है। बताया कि आम के बाग की रखवाली के लिए फहीमुददीन, शहाबुददीन, अजय को रखा हुआ है। शुक्रवार को मजदूरों ने पेड़ से आम तोड़कर कैरेट में रखे थे। मजदूर आम की रखवाली के लिए बाग में ही चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे एक गाड़ी बाग के पास आकर रूकी। आवाज सुनकर मजदूरों की आंख खुल गई। गाड़ी से हथियार बंद छह सात बदमाश उतरे और मजदूरों को कब्जे में ले लिया। बंधक बनाकर मजदूरों को आम के पेड़ के साथ बैठा दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने मजदूरों से ही आम की कैरेट गाड़ी में रखने को कहा, विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने आम से भरी कैरेट गाड़ी रख दी। बदमाशों के जाने के बाद मजदूरों ने वारदात की सूचना रियाजुददीन को दी। रियाजुददीन का कहना है कि 95 कैरेट आम से भरी बदमाश लूट कर ले गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये है। मोदीनगर एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि आम व्यापारी रियाजदुदीन ने शनिवार दोपहर वारदात की तहरीर निवाड़ी थाने में दी है। जबकि वारदात देर रात हुई थी, पुलिस बाग की तरफ जाने वाले मार्ग व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे बदमाश पकड़े जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed