फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The mayor inspected the slums in search of Bangladeshis

Ghaziabad News: बांग्लादेशियों की तलाश में महापौर ने झुग्गियों का किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The mayor inspected the slums in search of Bangladeshis
गाजियाबाद। शहर में बसे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की खोज के लिए महापौर ने बुधवार को कई स्थानों पर जांच की। इस दौरान उन्होंने झुग्गी झाेपड़ियों का निरीक्षण कर कई लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड को जांच के लिए पुलिस को पास भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में कई स्थानों पर अवैध झुग्गियां डालकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे हैं। इस बात की जांच के लिए बुधवार को वार्ड 16 गढ़ी सिखरोड, वार्ड 50 व 31 सिहानी, वार्ड सात सुदामापुरी, हाथी पार्क इंदिरापुरम, 5 नंबर भट्ठा मेरठ रोड व वार्ड 24 महरौली में जांच की गई। इस दौरान सामने आया कि अरशद नामक ठेकेदार और भूमि मालिक अंकुर चौधरी ने यहां अवैध झुग्गियों में लोगों को बसा रखा है, जिनके पास न यहां के पहचान पत्र थे और न ही यहां की कोई अन्य चीज। झुग्गियों में रहने वालों ने कूड़ा और सिंगल यूज प्लास्टिक का ढेर लगा रखा है, जिससे पर्यावरण को भी खतरा है। कई लोगों के आधार कार्ड को जांच के लिए पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच के दौरान अगर कोई ऐसा मिलता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed