फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Managing Director conducted a surprise inspection of the electrical substations and the corporate building.

Ghaziabad News: प्रबंध निदेशक ने विद्युत उपकेंद्रों और कॉरपोरेट बिल्डिंग का किया औचक निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Managing Director conducted a surprise inspection of the electrical substations and the corporate building.
साहिबाबाद। आगामी त्योहारों को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने शनिवार को वसुंधरा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। अनुरक्षण माह के तहत उन्होंने सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-10 स्थित विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था और रखरखाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को विद्युत उपकरणों के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एमडी ने पावर ट्रांसफार्मर, वितरण ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइनों और अन्य उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पावर ट्रांसफार्मरों का रखरखाव निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि अनुरक्षण माह के दौरान ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आने वाले त्योहारों में उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन


कॉर्पोरेट बिल्डिंग का भी लिया जायजा

एमडी ने सेक्टर-7 में निर्माणाधीन कॉर्पोरेट बिल्डिंग का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-7 स्थित एंटी-थैफ्ट थाने का निरीक्षण किया। यहां रजिस्टर-4 में दर्ज एफआईआर की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों से पहले बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed