फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The managers of the spa centers went to jail .... the owners did not come to hand

Ghaziabad News: स्पा सेंटरों के मैनेजर गए जेल.... मालिक हाथ नहीं आए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The managers of the spa centers went to jail .... the owners did not come to hand
साहिबाबाद। पैसेफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में बृहस्पतिवार की सुबह तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही। पुलिस ने बुधवार की शाम आठ सेंटरों में छापा मारकर कुल 99 लोगों को पकड़ा था। इनमें से 58 युवतियां हैं। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 34 युवक हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद थाने से जमानत दी गई। सात मैनेजर हैं, जिनमें दो महिला हैं। सातों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। आठ सेंटरों के 11 मालिकों का पता चला है। इनमें से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम में 52 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में मौके से मिले 34 युवक, सात मैनेजर और 11 मालिक हैं। एक मैनेजर के पास दो स्पा सेंटर की जिम्मेदारी थी। इस तरह सात मैनेजर आठ स्पा सेंटर चला रहे थे। पुलिस के पास शिकायतें काफी दिनों से आ रही थीं। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र ने बताया कि पैसेफिक मॉल में दो दिनों पहले टीम से दो-तीन सदस्यों को ग्राहक बनाकर भेजा था। इसके बाद पुष्टि हो गई कि वहां देह व्यापार चल रहा है। सभी सेंटरों में छोटे-छोटे केबिन बना रखे थे।
विज्ञापन


रातभर जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने कुशाल कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली थाना कल्याणपुरी, सुभाष कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी खोड़ा कालोनी, रोहित पुत्र महावीर निवासी ए झिलमिल कालोनी थाना विवेक विहार, रोहित पुत्र कांता सिंह निवासी मंडोली चुंगी थाना नंदनगरी दिल्ली और सुमित पुत्र घनश्याम निवासी के ए झिलमिल कालोनी और दो महिला मैनेजरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस-2 थेरेपी सेंटर का मालिक साहिद, रॉयल थेरेपी सेंटर का गौरव वर्मा, स्वादिका थेरेपी सेंटर का मालिक दीपक, द हैवन थेरेपी सेंटर का मालिक विशाल उर्फ कपिल, राज थेरेपी सेंटर का मालिक व संचालक रिंकू और राजकुमार, अरोमा थेरेपी सेंटर का मालिक मोहन, अरमान थेरेपी सेंटर का मालिक पिंटू गिरी व रूद्रा थेरेपी सेंटर के मालिक राहुल चौधरी हैं। सभी आरोपी झिलमिल, कल्याणपुरी और विवेक विहार थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।


डीसीपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

डीसीपी विवेक चंद्र ने महाराजपुर चौकी इंचार्ज शिशुपाल को बृहस्पतिवार सुबह काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। यह चौकी मॉल के बराबर में ही है। इसके बावजूद मॉल के स्पा सेंटरों में देह व्यापार चल रहा था। चौकी इंचार्ज ने कभी स्पा सेंटरों के बारे में पड़ताल तक नहीं की। इसी वजह से यह धंधा बेरोकटोक चलता रहा। जांच में चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई। इसके बाद कार्रवाई की गई।


ऐसी चली कार्रवाई

1. स्पा सेंटर राज थैरेपी में मैनेजर रोहित पकड़ा गया। मालिक रिंकू और राजकुमार भाग गए। 8890 रुपये, दो फोन मिले।
2. स्वदिका थैरेपी सेंटर में मैनेजर समेत 11 युवक-युवतियां मिलीं। 11 210 रुपये, फोन मिले। मालिक दीपक भाग गया।
3. द हैवन थैरेपी सेंटर में मैनेजर समेत छह लोग पकड़े गए।14 हजार 40 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
4. अरोमा थैरेपी सेंटर से मैनेजर रोहित समेत 16 लोग पकड़े जबकि मालिक दीपक व मोहन भाग निकले। यहां से 7560 रुपये व फोन मिले।
5. अरमान थैरेपी सेंटर के मैनेजर सुभाष कुमार समेत आठ लोग पकड़े। मालिक पिंंटू गिरी भाग गया। 13560 रुपये व फोन मिले।
6. रॉयल थैरेपी से मैनेजर कुशाल कुमार समेत छह लोग पकड़े जबकि मालिक गौरव शर्मा भागने में कामयाब हो गया। यहां से 18 हजार रुपये मिले।
7. एस-2 से मैनेजर आशीष कुमार समेत 17 युवक-युवतियां पकड़े गए। टीम ने 16 हजार 230 रुपये बरामद किए।
8. सेंटर द रुद्रा थैरेपी से मैनेजर सुमित समेत 16 युवक-युवतियां पकड़ीं गईं। स्पा मालिक राहुल चौधरी भाग गया। टीम को 17 हजार 848 रुपये मिले।



नौकरी मांगने आई युवतियों को देह व्यापार में धकेला
स्पा सेंटरों से पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस पूछताछ में खुद को बेकसूर बताया। उनका कहना था कि वे देह व्यापार करने अपनी मर्जी से नहीं आई। उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया। वे तो स्पा सेंटरों में नौकरी मांगने के लिए आई थीं। मालिकों ने उनके फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। इनके जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया गया। उनसे जबरन देह व्यापार कराया गया। मालिकों ने एजेंट छोड़ रखे हैं जो ग्राहक भेजते थे। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाता था। उनके ( युवतियों के ) फोटो ग्राहकों को भेजे जाते थे। उन्हें 10 से 20 हजार रुपये महीना दिया जाता था। एक ग्राहक से तीन से पांच हजार रुपये लेते थे। मालिकों की कमाई लाखों रुपये महीना की थी। डीसीपी ने बताया कि युवतियां मजबूरी में देह व्यापार कर रही थीं। मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed