{"_id":"661844e729802cb97d0dedc7","slug":"the-largest-abc-center-will-be-built-at-a-cost-of-rs-25-crore-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-351667-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 2.5 करोड़ की लागत से बनेगा सबसे बड़ा एबीसी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 2.5 करोड़ की लागत से बनेगा सबसे बड़ा एबीसी सेंटर
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम कसने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। विजयनगर जोन के सिद्धार्थ विहार में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से शहर का तीसरा और सबसे बड़ा एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाया जाएगा। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग ने दोबारा से शासन को प्रस्ताव भेजा है। चुनाव बाद बजट को स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
फिलहाल, नंदग्राम में एबीसी सेंटर हैं जहां रोजाना 30 कुत्तों के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। कुत्तों की बढ़ती संख्या और कुत्ता काटने की लगातार बढ़ रही घटनाओं से निपटने के लिए बस अड्डे के नजदीक दूसरे एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। 1.84 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस सेंटर में रोजाना 45 कुत्तों के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जल निगम की सी एंड डीएस शाखा निर्माण कार्य कर रही है। वहीं, अब विजयनगर जोन में तीसरे सेंटर की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम के उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित एबीसी सेंटर में प्रतिदिन 60 कुत्तों की नसबंदी की जा सकेगी।
करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेंटर के प्रस्ताव को औपचारिक अनुमति मिलनी बाकी है। चुनावी आचार संहिता हटते ही बजट आवंटित हो जाएगा और सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यहां बनने वाले भवन में कैनल, ऑपरेशन थियेटर, तैयारी कक्ष, के अलावा रेबीज संक्रमित कुत्तों को अलग रखने के लिए 30 कैनल बनाए जाएंगे। तीनों सेंटर बनने के बाद 135 कुत्तों की रोजाना नसबंदी हो सकेगी।