फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The investigation in the case registered against the MLA did not proceed even after ten days

Ghaziabad News: विधायक के खिलाफ दर्ज केस में दस दिन बाद भी आगे नहीं बढ़ी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The investigation in the case registered against the MLA did not proceed even after ten days
मोदीनगर। मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच और उनके पति डॉ. देवेंद्र शिवाच सहित आठ लोगों पर दस दिन पूर्व दर्ज हुए जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले की जांच कछुआ गति से चल रही है। मामले में पुलिस तिल भर भी आगे नहीं बढ़ पाई है जबकि रिपोर्ट दर्ज हुए दस दिन बीत गए है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी के भी बयान दर्ज नहीं किए हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। इस मामले में मोदीनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की थी। जनपद मेरठ के नूरनगर निवासी पंकज की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका नगर की श्रीराम वाटिका में 270 वर्ग गज का प्लॉट है। प्रोपर्टी डीलर बाबू के माध्यम से प्लॉट का सौदा डॉ. देवेंद्र शिवाच से 55 लाख रुपये में हुआ था। पंकज के अनुसार डॉ. देवेंद्र शिवाच ने दस लाख रुपये दिए और बाकी रकम बैनामे के समय देने की बात कही। पंकज का आरोप है कि बाद में फर्जी पावर ऑफ एटार्नी बनवाकर उसका बैनामा कर लिया गया। इस प्रकरण में मोदीनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बीती 16 मई को विधायक डॉ. मंजू शिवाच व उनके पति डॉ. देवेंद्र शिवाच, हाजी वासिद, बाबू प्रोपर्टी डीलर, रहीसा,यामीन व खतीजा सहित आठ पर जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed