फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The hideouts of the accused in Arshad murder case were raided throughout the night.

Ghaziabad News: अरशद हत्याकांड के आरोपियों के ठिकानों पर रात भर दबिश दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The hideouts of the accused in Arshad murder case were raided throughout the night.
लोनी। अशोक विहार जैन कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र अरशद की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में शनिवार को भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर रात भर दबिश देने का दावा किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अरशद हत्याकांड के आरोपी सलमान, उसका भाई अफरीद और उसके पिता मुन्ना के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अपने घर को बंद कर फरार हो गए हैं। उनके फोन भी बंद आ रहे हैं। आरोपियों के रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई है। लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही हत्या के पीछे की सही जानकारी का पता चलेगा। बता दें कि साहिल सिटी कॉलोनी में रहने वाले अरशद (17) अपने दोस्त कासिफ के बुलाने पर उसके पास जैन कॉलोनी में चले गए थे। कासिफ का उसके पड़ोसी असलम के परिवार से झगड़ा हो रहा था। झगड़े के चलते असलम ने अरशद के पेट में चाकू से वार कर दिए। घटना के बाद अरशद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, मामले में कासिफ के परिजनों ने असलम के भाई और उसके पिता पर पथराव का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed