फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The girl who went to feed the pigeon fell from the fourth floor.

Ghaziabad News: कबूतर को दाना डालने गई किशोरी चौथी मंजिल से गिरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to feed the pigeon fell from the fourth floor.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित गौरी शंकर विहार सोसायटी में सोमवार दोपहर छत पर कबूतर को दाना डालने के दौरान सुकुरमुनि (17) चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। उसे घायल अवस्था में परिजन दिल्ली के अस्पताल में ले गए। किशोरी के गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बिहार के भागलपुर की रहने वाली सुकुरमुनि (17) अपनी मौसेरी बहन और जीजा विचित्र दास के पास पिछले डेढ़ महीने से रहती है। वह यहां मेकअप और अन्य घरेलू काम सीखने के लिए आई थी। सोमवार दोपहर वह छत पर कबूतरों को दाना डालने गई थी। अचानक वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि अभी मामले में परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है। यदि लिखित शिकायत देते हैं तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed