{"_id":"686d797a8d3887310604b625","slug":"the-fire-in-the-paper-factory-has-not-been-extinguished-even-after-36-hours-five-teams-have-been-deployed-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-7203-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 36 घंटे बाद भी नहीं बुझी पेपर फैक्टरी में लगी आग, पांच टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 36 घंटे बाद भी नहीं बुझी पेपर फैक्टरी में लगी आग, पांच टीमें तैनात
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित ईशान पेपर्स फैक्टरी में धधकी आग 36 घंटे बाद मंगवार को भी नहीं बुझ सकी। सोमवार सुबह करीब 3ः30 बजे लगी आग को बुझाने के लिए मंगलवार शाम पांच बजे तक दमकल की टीमें कोशिश करती रहीं। बेसमेंट में भरे पेपर रोल में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। वर्तमान में दमकल के पांच वाटर टेंडर मौके पर तैनात हैं। वहीं दमकल विभाग ने अग्निशमन मानकों का उल्लंघन मिलने पर पेपर व गत्ता फैक्टरी को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। साथ ही आग किस तरह लगी इसकी जांच भी का जा रही है।
सोमवार सुबह तड़के साइट चार में संचालित पेपर फैक्टरी ईशान पेपर्स और गत्ता फैक्टरी विकास ओवरसीज क्राफ्ट में आग लग गई थी। दमकल की 18 गाड़ियों की मदद से गत्ता फैक्टरी की आग को तो कर्मचारियों ने दीवार तोड़कर करीब तीन घंटे में बुझा दिया, लेकिन पेपर फैक्टरी की आग बेकाबू हो गई। इसकी वजह से थी बेसमेंट में मानकों का उल्लंघन करते हुए भरे गए पेपर रोल। यहां तक कि फैक्टरी के बेसमेंट में अग्निशमन उपकरणों की भी कमी थी। यहां तक कि फैक्टरी संचालकों ने दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी नहीं ली गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दोनों फैक्टरी एक ही परिसर में संचालित हो रही थीं। बताया कि पेपर फैक्टरी में लगी आग अभी तक नहीं बुझ पाई है। जेसीबी की मदद से जले हुए रोल को हटाकर दमकल की टीम बेसमेंट के अंदर घुसकर बुझाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पांच वाटर टेंडर मौके पर रखे गए हैं। यहां तक कि आसपास में स्थित फैक्टरियों से उन्हें रिफिल करने का काम किया जा रहा है। बताया कि दोनों फैक्टरी के संचालकों को नोटिस भेजकर मानकों के उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा जा रहा है।