फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The fierce form of extreme heat...22 died in 24 hours

Ghaziabad News: प्रचंड गर्मी का रौद्र रूप...24 घंटे में 22 की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The fierce form of extreme heat...22 died in 24 hours
गाजियाबाद। प्रचंड गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर बुधवार को 22 लोगों की जान ले ली। इस सीजन में एक दिन में इतनी मौतें पहली बार हुई हैं। जानलेवा लू की भेंट चढ़े 22 में से 16 लोग सड़क पर चलते हुए बेहोश होकर गिरे और कुछ ही पल में उनकी सांस टूट गई। इनकी पहचान नहीं हो सकी। अन्य छह शव परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही ले गए।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में शव रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में इंतजाम ही नहीं हैं। यहां सिर्फ आठ ही डीप फ्रीजर हैं। इनमें से भी दो खराब पड़े हैं। शवों की कतार देख 25 स्ट्रेचर मंगाए गए। शवों को इन पर ले जाकर एसी कमरे में रखा गया। चिकित्सकों ने सुबह से रात तक लगातार 12 घंटे पोस्टमार्टम किए।
विज्ञापन

पहली बार ऐसा हुआ जब एक ही दिन में 37 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इनमें पिछले दिनों मिले अज्ञात शव भी शामिल हैं। बुधवार को मिले 16 अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम तीन दिन बाद किया जाएगा। इन सभी शवों को पुलिस लेकर आई। ये सभी लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और सड़क किनारे बेहोश मिले थे। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने इन्हें मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा संयुक्त जिला अस्पताल में डासना जेल से लाए गए बंदी संपूर्णानंद (45) की मौत हो गई। उसे गर्मी लगने से उल्टी-दस्त हो गए थे। एमएमजी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इंदिरा कॉलोनी खोड़ा निवासी भूषण शर्मा (52), मेरठ रोड निवासी गुलाब (30), नंदकिशोर (60), विजयनगर निवासी हेमंती देवी (51) और गोशाला फाटक निवासी प्रहलाद गुप्ता (35) को मृत घोषित किया गया।
पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से 17-18 शव रोजाना पोस्टमार्टम के लिए आ रहे हैं। शवों को स्ट्रेचर पर रखकर एसी वाले कमरे में रखा जा रहा है। जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।



लू लगने से 1234 पड़े बीमार
एमएमजी में बुधवार को कुल 1415 नए मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें बुखार और उल्टी-दस्त के 769 मरीज ओपीडी में पहुंचे। संयुक्त अस्पताल में कुल 873 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 465 मरीजों में उल्टी-दस्त और डायरिया की समस्या मिली। दोनों अस्पतालों में कुल मिलाकर गर्मी से बीमार पड़े लोगों की संख्या 1234 रही। एमएमजी अस्पताल में वार्ड में कुल 116 मरीज भर्ती हैं।वहीं संयुक्त जिला अस्पताल में 55 मरीजों का इलाज चल रहा है।




आज चार डिग्री गिर सकता है पारा
गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत मिलने के संकेत दिए हैं। बृहस्पतिवार को तापमान में चार डिग्री गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 31 रह सकता है। हवा की गति बढ़ने के साथ आसमान में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 दर्ज किया गया और पूरे दिन लोगों को लू ने सताया। शुक्रवार को तापमान दोबारा से 41 के करीब पहुंच सकता है। शनिवार के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। ऐसे मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, बुधवार दोहपर लू चलने से आरडीसी, आंबेडकर रोड, मालीवाड़ा और तुराबनगर बाजार में लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed