फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The farmers who were going to surround the collectorate were put under house arrest

Ghaziabad News: कलक्ट्रेट घेरने जा रहे किसानों को घर में किया नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The farmers who were going to surround the collectorate were put under house arrest
गाजियबाद। बुधवार सुबह कलक्ट्रेट घेरने के लिए जा रहे वेवसिटी से प्रभावित किसानों को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया। पांच घंटे तक किसान पुलिस की निगरानी में रहे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद किसानोें को चार बजे छोड़ा गया। किसानों ने इसकी निंदा की और अधिकारियों को खरी खोटी भी सुनाई।
विज्ञापन

वेवसिटी से प्रभावित किसानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट घेरने की चेतावनी दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार किसान जैसे ही सुबह अपने अपने घरों से निकलने शुरू हुए तो पुलिस पहुंच गई। किसानों को पुलिस ने घराें में ही नजर बंद कर दिया। इस दौरान किसानों की पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस के बल पर अधिकारी व बिल्डर किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस ने किसी तरह किसानों को समझाकर शांत कराया। किसान सेना के अध्यक्ष अवनीत पंवार ने बताया कि अपनी नाकामी को निचले अधिकारी मुख्यमंत्री या बड़े अधिकारियों तक नहीं जाने देना चाहते। इसलिए किसानों को घरों से नहीं निकलने दिया गया। लेकिन किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं। अब उग्र आंदोलन होगा। जल्द ही दोबारा कलक्ट्रेट घेरने की योजना बनाई जाएगी। बता दें कि किसान वेवसिटी के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। किसान वेवसिटी में आठ फीसदी जमीन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed