फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The family went to the wedding, thieves stole goods worth lakhs

Ghaziabad News: शादी में गया परिवार चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The family went to the wedding, thieves stole goods worth lakhs
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के एच ब्लॉक में विवेक अग्रवाल के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी और लाखों के गहने समेत कीमती दस्तावेज चोरी कर लिए। नौ मई को वह परिवार के साथ ममेरे भाई की शादी में रामनगर गए थे। 11 मई वापस लौटने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

विवेक अग्रवाल का कहना है कि नौ मई को रामनगर में अपने ममेरे भाई की शादी में गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने पर 11 मई को वापस लौटे तो घर के अंदर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर घर में से डेढ़ लाख की नकदी, गाड़ी की चाबी, सोने की चूड़ियां, गले का हार, अंगूठी तथा ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सामान गायब मिला। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोरों को तलाश के लिए टीम लगी हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed