फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The exam was to be held on Tuesday, the bundle of papers was opened on Monday

Ghaziabad News: मंगलवार को होनी थी परीक्षा, सोमवार को खुल गया पेपर का बंडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The exam was to be held on Tuesday, the bundle of papers was opened on Monday
गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज में सोमवार को बीएड, बीबीए आदि पाठ्यक्रमों की परीक्षा थी, लेकिन पर्यवेक्षक की टीम ने गलती से संबंधित विषय के स्थान पर एलएलबी एनवायरमेंटल लॉ विषय के पेपर का बंडल खोल दिया। इसका पता चलते ही ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना यूनिवर्सिटी को भेजी गयी। यूनिवर्सिटी ने तुरंत परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया और इस परीक्षा को अब तीन जून को कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

एमएचएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने बताया कि जिस बंडल में पेपर थे, उसके परीक्षा कोड के अंक और सोमवार को आयोजित परीक्षा के कोड के अंक समान थे। उसमें केवल अक्षर की भिन्नता थी। इसी वजह से पेपर का बंडल खोलने में गलती हुई। इस गलती को सुधारते हुए तुरंत इसकी सूचना यूनिवर्सिटी को दी गई। यूनिवर्सिटी के स्तर से परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएड के आठ छात्रों को नकल करते पकड़ा, 20 को दी चेतावनी
गाजियाबाद। यूनिवर्सिटी के उड़ाका दल ने सोमवार को रॉयल कॉलेज, इनमेंटेक कॉलेज, हाईटेक समेत अन्य कॉलेजों में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बीएड के आठ छात्र-छात्राओं को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा गया। 20 छात्र ऐसे भी मिले जिनके पेपर पर पहले से कुछ लिखा हुआ था। जबकि कई के पास मोबाइल मिले, जिनको चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएस यूनिवर्सिटी के मुख्य परीक्षा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह ने बताया कि उड़न दस्ते के सदस्य जगबीर सिंह, विनोद कुमार, भीष्म दत्त, डा विनय चिकारा की टीम गाजियाबाद में परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग करने के लिए पहुंची। इस दौरान हाईटेक कॉलेज में सात और इनमेंटेक कॉलेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। इन सभी से पर्चियां बरामद हुईं। मौके पर ही प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिका, पर्चियां कब्जे में लेकर यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजी गई। 20 छात्र ऐसे मिले जिन पर अनुचित साधन मिले हैं। इनको भी चेतावनी देकर छोड़ा गया है। आगे से परीक्षा के दौरान इस प्रकार के साधन मिलने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed