फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The driver ran away after stealing Rs 10 lakh from the hotel owner's car

Ghaziabad News: होटल मालिक की कार से 10 लाख रुपये चोरी कर भागा चालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The driver ran away after stealing Rs 10 lakh from the hotel owner's car

विज्ञापन
गाजियाबाद। एक दिन पहले नौकरी पर आया चालक होटल व्यवसायी राकेश मित्तल निवासी राजनगर की कार में रखा 10 लाख रुपया लेकर भाग गया। होटल व्यवसायी ने 10 लाख रुपये अपनी पत्नी के उपचार के लिए निकाले थे। पीड़ित ने कविनगर थाने में आरोपी चालक अभिषेक मिश्रा और उसके साथी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पीड़ित राकेश मित्तल के अनुसार मंगलवार को नौकरी पर रखे चालक अभिषेक मिश्रा के साथ कार से मैक्स हॉस्पिटल साकेत दिल्ली से गए। उनके साथ उनकी छोटी बेटी भी थी। राकेश मित्तल की पत्नी मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनके उपचार के लिए रास्ते में अपने होटल से 10 लाख रुपये लेकर कार की सीट के नीचे रख लिए। देर शाम घर लौटे तो राकेश मित्तल कार से उतरकर बच्ची को कमरे में छोड़ने चले गए। आरोप है कि इसी दौरान कार चालक अभिषेक मिश्रा सीट के नीचे से 10 लाख रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कार चालक के मोबाइल पर कॉल किया तो आरोपी ने कॉल रिसीव नहीं की और बाद में मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने कार चालक के लिए जॉब-है नाम के मोबाइल एप पर रिक्तियां डाली थी। 29 जनवरी को उनके पास अभिषेक मिश्रा निवासी जयप्रकाश कॉलोनी कविनगर अपने साथी सुनील के साथ आया और होटल व्यवसायी से नौकरी मांगी। होटल व्यवसायी ने पुलिस सत्यापन और आधार कार्ड लेकर आने को कहा। जिसके बाद दोनों अपने-अपने आधार कार्ड और अन्य आईडी प्रूफ लेकर होटल व्यवसायी के आवास पर पहुंचे। चार जनवरी 2025 को अभिषेक मिश्रा को कार चालक की नौकरी दे दी और सुनील नाम के व्यक्ति को लौटा दिया। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed