फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The drama of the candidates after entering the test center

परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों का हंगामा

Sun, 08 Jan 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
The drama of the candidates after entering the test center
अन्य - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विद्यालय की टीचर भर्ती परीक्षा (पीजीटी) में शनिवार को देरी से पहुंचने पर कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में नियुक्ति के  लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से परीक्षा थी। गाजियाबाद में 700 अभ्यर्थियों का सेंटर संजय नगर स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में था। सुबह 10 बजे कुछ अभ्यर्थियों को जब सेंटर में प्रवेश नहीं करने दिया गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बाद में स्कूल प्रबंधन द्वारा मौके पर पुलिस बुला ली गई और अभ्यर्थियों को शांत कराया गया। परीक्षा देने पहुंची मोदीनगर की अनीता का आरोप है कि वे केंद्र पर समय पर पहुंची थीं लेकिन केंद्र का दरवाजा दस बजने से दो मिनट पहले ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा की वजह से अनीता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर केंद्र पर लेकर पहुंचे ज्योति चौधरी ने बताया कि जब वह लोग केंद्र पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था और वहां कोई गार्ड भी नहीं था। हंगामे के 20 मिनट बाद गार्ड और विद्यालय प्रबंधन पहुंचे।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वह दूसरे शहरों से यहां परीक्षा देने आए हैं लेकिन विद्यालय प्रबंधन उनकी मजबूरी नहीं समझ रहा। परीक्षा में शामिल नहीं होने वालों में हापुड़ के दिलशाद, श्वेता, मुरादाबाद के लोकेंद्र विश्वकर्मा और मेरठ की रुचिका शामिल थीं।


दूसरी ओर स्कूल के निदेशक पृथ्वी सिंह का कहना है कि परीक्षा में प्रवेश नहीं देने का फैसला केंद्रीय विद्यालय समिति की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक  का था। उन लोगों ने तो केवल जगह के तौर पर अपना स्कूल दिया था, इसके अलावा सारा नियंत्रण केंद्रीय विद्यालय के  पर्यवेक्षक का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed