{"_id":"6aa45c158ed0279bd3032d2f","slug":"the-districts-organic-vegetables-will-gain-access-to-the-global-market-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-975320-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिले की ऑर्गेनिक सब्जियों को मिलेगा वैश्विक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिले की ऑर्गेनिक सब्जियों को मिलेगा वैश्विक बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत जिले में ऑर्गेनिक व एक्सपोर्ट क्वालिटी की ताजी सब्जियों के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए जिले में विशेष एग्रीकल्चर क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। शुक्रवार को विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने समीक्षा बैठक में निर्णय लिया। बैठक में कृषि उत्पादों के निर्यात में आ रही बाधाओं को दूर करने और किसानों की आय बढ़ाने की योजना बनी।
सीडीओ ने कहा कि जिले के इच्छुक किसान उत्पादक संगठनों को इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कोड और आरसीएमसी रजिस्ट्रेशन दिलाने में हरसंभव प्रशासनिक मदद दी जाए। इसके साथ ही एफपीओ और निर्यातकों के बीच सीधे तालमेल और एमओयू कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान साई इम्पोर्ट एक्सपोर्ट एग्रो के प्रबंध निदेशक श्री राम साहरे ने यूरोप और अमेरिका के बाजारों में भारतीय कृषि उत्पादों की भारी मांग का जिक्र किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया और गुणवत्ता मानकों में सुधार के लिए जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अमित तोमर व उपजिला कृषि अधिकारी आशीष सिंह सहित कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन