फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The dispute between the Principal and the Head of the Commerce Department reached the SC-ST Commission

Ghaziabad News: एससी-एसटी आयोग पहुंचा प्राचार्य और काॅमर्स विभागाध्यक्ष का विवाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The dispute between the Principal and the Head of the Commerce Department reached the SC-ST Commission
गाजियाबाद। मुलतानीमल मोदी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य दीपक अग्रवाल व काॅमर्स विभाग के अध्यक्ष वेदप्रकाश के बीच चल रहा विवाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आयोग पहुंच गया है। मामले की सुनवाई के लिए 28 मई की तारीख लगी है। उधर, इस प्रकरण के बाद दीपक अग्रवाल के शैक्षिक अधिकारों पर लगी रोक भी हटा दी गई। अब वह शैक्षिक व वित्तीय दोनों के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

फरवरी माह में कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष वेदप्रकाश व कार्यवाहक प्राचार्य दीपक अग्रवाल के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में वेदप्रकाश ने पुलिस बुला ली। बाद में इसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में की थी। आरोप लगाया कि दीपक अग्रवाल ने उनको जातिसूचक शब्द कहे।
विज्ञापन

उनको भुगत लेने की धमकी दी। आयोग ने इसका संज्ञान लेकर दोनों पक्षों से जवाब मांगा। वेदप्रकाश ने सवाल उठाया कि वह पद पर रहते हुए जांच काे प्रभावित करेंंगे। जिसके बाद दीपक अग्रवाल के शैक्षिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई। उनके पास केवल वित्तीय अधिकार ही रह गए थे। उनके स्थान पर शैक्षिक जिम्मेदारियों को हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना शर्मा निभा रही थीं। अब प्रबंध समिति ने दोबारा से बैठक कर दीपक अग्रवाल के शैक्षिक अधिकार भी दोबारा से बहाल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. वेदप्रकाश ने बताया कि इस मामले में अब 28 मई की तारीख सुनवाई के लिए लगी है। इस बारे में मुलतानी मल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपक अग्रवाल का कहना है कि प्रबंध समिति ने जांच कराई थी। उसमें प्रो. वेदप्रकाश के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। इसी आधार पर उनको बहाल किया गया है। अब मामला आयोग में है, तो वहां भी उनको निश्चित ही क्लीनचिट मिलेगी। उनपर लगे सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed