फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The condition of a young man exercising in the gym worsened, he died

Ghaziabad News: जिम में व्यायाम कर रहे युवक की हालत बिगड़ी, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The condition of a young man exercising in the gym worsened, he died
खोड़ा। वंदना विहार की जिम में मंगलवार शाम व्यायाम करते समय डिलीवरी बॉय कपिल कुमार (25) की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। जिम के अन्य युवक उन्हें तुरंत दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए थे। बुधवार को परिजनों ने शव मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया। इस घटना से परिवार के साथ पड़ोस व रिश्तेदारों में गम का माहौल है। मामले में खोड़ा पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


खोड़ा की सरस्वती विहार कालोनी में अच्छेलाल के परिवार में कपिल के साथ दो छोटे बेटे व चार बेटियां हैं। दो साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। कपिल एक कंपनी में डिलीवरी बाॅय का काम करते थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह वंदना विहार कालोनी की यूनिसेक्स मसल क्रेज जिम में व्यायाम करने पहुंचे थे। वहां कुछ देर व्यायाम करने के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जिम से बाहर आ गए। लोग उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना कि युवक की मौत के मामले में परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमता से अधिक न करें व्यायाम :
कम उम्र के युवाओं के व्यायाम करने के दौरान मौत की खबरें आ रही हैं। यदि सांस फूलने व अन्य कोई समस्या है तो व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। क्षमता से अधिक व्यायाम करने से परहेज करना चाहिए। दिल और फेफडों के रोगी को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही जिम में व्यायाम करना चाहिए। - डॉ केके पांडे, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, यशोदा अस्पताल कौशांबी

व्यायाम करते हुए रखें सावधानी :

जिम में क्षमतानुसार भारी वजन उठाएं
ट्रेडमिल पर लगातार दौड़ना हानिकारक हो सकता है
हार्टबीट तेज होने पर व्यायाम को सावधानीपूर्वक रोक दें
ट्रेनर की निगरानी में ही व्यायाम करें
बुखार या तबीयत खराब होने पर जिम ना जाएं
व्यायाम करने के दौरान पानी ज्यादा न पीएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed