फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The color of elections will be further strengthened from today, ministers of many parties including former Chief Minister will be in the city.

Ghaziabad News: आज से और जमेगा चुनाव का रंग, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दलों के मंत्री शहर में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
The color of elections will be further strengthened from today, ministers of many parties including former Chief Minister will be in the city.
गाजियाबाद। मतदान के लिए पांच दिन शेष बचे हैं। सभी दलों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आज से चुनावी रंग और चढ़ने जा रहा है। रविवार को जिले में एक मुख्यमंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, दो राज्य सभा सांसद अपने अपने प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क और सभाएं करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के लोकसभा संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र और लोनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह पहले खोड़ा के इंदिरा विहार कॉलोनी में दोपहर तीन बजे और लोनी के सादाबाद में शाम चार बजे भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद व दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी साहिबाबाद के खजूर पार्क में प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में व्यापारियों के साथ बैठक मतदान की अपील करेंगे। इसके साथ ही गाजियाबाद में रह रहे उत्तराखंड समाज के लोगों को साधेंगे।
विज्ञापन

धौलाना विधानसभा क्षेत्र में रूठे ठाकुरों को मनाने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह जनसंपर्क करेंगे। 23 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी हिंदी भवन में वालंटियर्स के साथ बैठक कर चुनाव में अधिक से अधिक मतदान की रणनीति तय करेंगे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी रविवार शाम चार बजे मालीवाड़ा चौक स्थित चुनाव कार्यालय पर पार्टी के पत्रकारों से वार्ता करेंगे, साथ ही पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी की चाल तेज करने आ रहीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को कविनगर रामलीला मैदान में प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। बसपा ने गाजियाबाद सीट से पहली बार क्षत्रिय समाज से उम्मीदवार मैदान में उतारा है। जिलाध्यक्ष दयाराम सैन ने बताया कि रैली में 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जनसभा में बागपत के प्रत्याशी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। जनसभा स्थल के पास ही हेलिपैड बनाया गया है। जनसभा दोपहर दो बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed