फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The coffin of the one who was to be sent off in a palanquin has been lifted.

Ghaziabad News: जिसे डोली में विदा करना था, उसकी अर्थी उठाई है

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The coffin of the one who was to be sent off in a palanquin has been lifted.
कीर्ति के पिता बोले, मां से लगाव की वजह से छात्रावास में नहीं रही
विज्ञापन

हापुड़। जिसे डोली में विदा करना था, उसकी अर्थी उठाई है। भगवान ऐसा किसी के साथ न हो... यह दर्द कीर्ति के पिता रविंद्र सिंह का है। बेटी की मौत से वह बुरी तरह टूट गए हैं।
परिवार के लोगों ने बताया कि कीर्ति शुरू से ही पढ़ाई में होनहार थी। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर अपने व परिवार के सपनों को साकार करना चाहती थी। हाल ही में उसकी जेईई एडवांस की परीक्षा में उसका लखनऊ के सरकारी काॅलेज के लिए चयन हो गया था, लेकिन कीर्ति पास रहे, यह सोचकर उसका प्रवेश गाजियाबाद के एबीईएस कालेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में कराया।
विज्ञापन


कीर्ति सिंह ने यूपी बोर्ड के स्कूल टैगोर शिक्षा सदन से कक्षा छह से 12 तक की परीक्षा पास की। हमेशा उसके नंबर 80 प्रतिशत से अधिक रहे और कभी पढ़ाई के मामले में उसे कहने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि शुरू से ही उसका सपना उच्च कोटि की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना था, इसके लिए उसने अपना लक्ष्य बना रखा था। कक्षा 12 पास करने के बाद उसने इंजीनियरिंग के लिए छह माह की तैयारी करते हुए प्रवेश परीक्षा दी। उससे कहा था कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर ले, लेकिन मां से अधिक लगाव होने के कारण उसने घर से काॅलेज आना जाना चुना। दुर्भाग्य से 20 दिन बाद ही यह घटना हो गई।
कीर्ति की मौत के बाद जहां उसका सपना भी दफन हो गया, वहीं परिवार की उम्मीदें भी खत्म हो गई। पिता का कहना था कि उनकी ख्वाहिश थी कि बेटी को कामयाब कर धूमधाम से शादी कर डोली में बिठाकर विदा करे। भाई अंकित भी ने भी पॉलीटेक्निक की है और इंजीनियरिंग के लिए वह भी तैयारी कर रहा है।

-----

शोक में स्कूल की छुट्टी

जैसे ही कीर्ति की मौत की खबर टैगोर शिक्षा सदन के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अखबार में पढ़ी तो स्कूल में भी मातम पसर गया। सुबह सब स्कूल तो पहुंचे, लेकिन श्रद्धांजलि के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।

-------

सांत्वना देने पहुंचे डीएम एसपी

घटना के बाद कीर्ति के घर सुबह से सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ था। शहर और रिश्तेदार उसके घर पहुंच रहे थे। शाम करीब छह बजे डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा भी पन्नापुरी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।


भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शाम के समय पन्नापुरी पहुंचे। उन्होंने कीर्ति के पिता और भाई को दिलासा देते हुए कहा कि बेटी का पूरा न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed