फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The city's first butterfly park will be built in the city forest.

Ghaziabad News: सिटी फॉरेस्ट में बनेगा शहर का पहला बटरफ्लाई पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
The city's first butterfly park will be built in the city forest.
गाजियाबाद। शहर में पहला बटरफ्लाई पार्क जल्द ही विकसित किया जाएगा। जीडीए के उद्यान विभाग के अधिकारी इस पार्क को सिटी फॉरेस्ट के एक हिस्से में विकसित करेंगे। एक एकड़ में बनने वाले इस बटरफ्लाई पार्क को विकसित करने पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। जीडीए ने क्षेत्रीय अवस्थापना निधि में इसके लिए फंड भी जारी कर दिया है। अब जल्द ही इसे विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जीडीए के उद्यान विभाग के अधिकारियों की ओर से पूर्व में भी यह प्रस्ताव बनाया गया था लेकिन तब फंड की कमी की वजह से प्रस्ताव को सहमति नहीं मिल पाई थी। अब एक बार फिर इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने की कवायद शुरू की गई है। जीडीए के उद्यान प्रभारी एसके भारती ने बताया कि जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए विकसित किए जाने वाले इस पार्क में ऐसे फूल वाले पौधे (होस्ट प्लांट) लगाए जाएंगे जो तितलियों को आकर्षित करते हैं। उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा। उनके भोजन के लिए नेक्टर प्लांट यानी मधुरस वाले पौधे लगाए जाएंगे। उन्होने बताया कि सिटी फॉरेस्ट की ई-पॉकेट में पार्क विकसित करने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू करा दिया जाएगा। लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन

-------
दो साल तक अनुरक्षण भी करेगी फर्म
जीडीए के उद्यान अधिकारी ने बताया कि पार्क को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया में जिस फर्म का चयन किया जाएगा, वही फर्म दो साल तक इसका अनुरक्षण भी करेगी। दो साल के अंतराल में पेड़-पौधों का मेंटेनेंस भी यही फर्म करेगी। इस पर जीडीए को अतिरिक्त पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सिटी फॉरेस्ट के रखरखाव पर खर्च होंगे 3.16 करोड़
सिटी फॉरेस्ट के पॉकेट ए, बी, सी, सी-1, सी-2 के एक साल तक रखरखाव के लिए जीडीए 73 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा पॉकेट डी, डी-1 और ई के रखरखाव पर वित्तीय वर्ष में 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सिटी फॉरेस्ट में बोटिंग पोंड की स्टोन पिचिंग की मरम्मत, टॉयलेट्स, सैलानियों के बैठने के लिए बनी झोपड़ियों की मरम्मत, कार्यालय की मरम्मत और रंगाई-पुताई पर भी जीडीए दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। यानी आने वाले दिनों में सिटी फॉरेस्ट की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। इन कार्याें के लिए भी जीडीए ने फंड आरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed