{"_id":"571687024f1c1b7d7b8b4cf3","slug":"the-campaign-will-take-samples-of-the-water-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पानी सैंपल लेने का चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पानी सैंपल लेने का चलेगा अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही जल जनित रोगों की समस्या बढ़ने लगती है। इसको देखते हुए मलेरिया विभाग स्कूलों के पानी के सैंपल की जांच का अभियान चलाएगी। इसके अलावा जिन स्कूलों में हैंडपंप लगे हुए हैं उनके पानी की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिन हैंडपंपों के पानी के सैंपल फेल पाए जाएंगे जो पीने लायक नहीं होंगे उन हैंडपंपों को बंद कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि इससे पहले भी कुछ हैंडपंपों के पानी की केमिकल जांच कराई गई थी पानी दूषित आने पर उनको बंद कराया गया था। अप्रैल के अंत में अन्य स्कूलों के पानी के सैंपल की जांच का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन