फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The bride went to the beauty parlor and escaped by dodging before the wedding ceremony

Ghaziabad News: ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन फेरे से पहले चकमा देकर हुई फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
The bride went to the beauty parlor and escaped by dodging before the wedding ceremony
मोदीनगर। शादी से पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन फेरे लेने से पहले ही चकमा देकर फरार हो गई। बताया गया है कि दुल्हन मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी, वहीं से फरार हो गई। दिल्ली से परिवार युवती की शादी कराने के लिए मोदीनगर लाया था। मोदीनगर थाने में वर पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के बेटे की शादी दिल्ली निवासी युवती से तय हुई थी। बताया गया है कि लड़की पक्ष ने मोदीनगर में शादी करने तय किया था, वर पक्ष ने दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल बुक करा दिया था। बताया गया है कि लड़की पक्ष के लोग चार बजे ही बैंक्वेट हॉल पहुंच गए थे। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे दुल्हन ब्यूटी पार्लर के लिए गई। करीब एक घंटे मेकअप कराने के बाद दुल्हन से कुछ खाने की इच्छा जताई। वह कुछ खाने चली गई और वापस नहीं लौटी। रात्रि करीब दस लड़के पक्ष के लोग बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंच गए। रात्रि करीब बारह बजे तक दोनों पक्षों ने दुल्हन का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती अपनी मर्जी से गई है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगाई, दूल्हा देर रात तक दुल्हन का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed