फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body of the missing ice cream vendor was found hanging from a noose in a ruined house

Ghaziabad News: खंडहर हुए आवास में फंदे पर लटका मिला लापता आइसक्रीम विक्रेता का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing ice cream vendor was found hanging from a noose in a ruined house
मसूरी। नौ दिन से लापता आइसक्रीम विक्रेता शकील अहमद (21) का शव शुक्रवार सुबह मसूरी रेलवे स्टेशन के खंडहर हुए आवास में फंदे पर लटका मिला। शव नग्न और सड़ी-गली अवस्था में मिला है। पैर जमीन पर टिके होने पर परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मसूरी स्टेशन के पास बंद और खंडहर हालत में पड़े रेलवे आवास में लोगों ने फंदे पर शव लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान अजीज नगर मसूरी निवासी शकील अहमद के रूप में की। शकील गांवों में रिक्शा ठेली से आइसक्रीम की बेचता था। 16 जुलाई 2025 से वह लापता था। परिजनों ने मसूरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव छत में लगे सरिये पर रस्सी से लटका था और उसके कपड़े आवास के कमरे में लगी कील पर टंगे थे जबकि चप्पल और टोपी शव के पास रखी थी।
विज्ञापन

शव नग्न अवस्था में मिला और पैर जमीन पर टिके थे। परिजनों ने शकील की हत्या कर शव फा पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने परिजनों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसीपी ने कहा कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed