फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body of a youth missing for four days was found in Ganga canal

Ghaziabad News: चार दिनों से लापता युवक का गंगनहर में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for four days was found in Ganga canal
गाजियाबाद।
विज्ञापन

चार दिनों से लापता डिलीवरी ब्वॉय प्रवीन उर्फ बाबू (22) निवासी रजापुर का शव बुधवार की सुबह खोताखोर की टीम को नाहल स्थित गंगनहर में मिला। शव पर चोट के निशान हैं। मृतक के परिजनों ने उनके दोस्तों पर हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि रजापुर निवासी प्रवीन उर्फ बाबू ब्लैंकिट में डिलीवरी ब्वॉय हैं और दोस्तों का फोन आने के बाद 22 जून की रात घर से बाइक लेकर निकले। चार-पांच दोस्तों के साथ प्रवीन मुरादनगर नहर घाट पर पहुंचे और रात करीब दो बजे नहाने लगे। इस दौरान प्रवीन और उनका एक दोस्त पानी के तेज बहाव में बहने लगे। आसपास ही मौजूद अन्य लोगों ने उनके दोस्त को मशक्कत के बाद नहर से निकाल लिया जबकि प्रवीन पानी के बहाव में आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित परिजनों ने दोस्तों पर प्रवीन की हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस और खोताखोर की टीम को दो दिन सर्च अभियान चलाने पर प्रवीन का शव नाहल पुलिस चौकी के नजदीक गंगनहर में मिला। शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के लिए मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि प्रवीन की मौत डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed