फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body of a woman living in a live-in relationship was found hanging from a noose

Ghaziabad News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव फंदे से लटका मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman living in a live-in relationship was found hanging from a noose
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के बंथला राम विहार इलाके में सोमवार सुबह महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मौजूदगी में पुलिस में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। महिला युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि घर के अंदर से बदबू आ रही है। यह सूचना घर के अंदर रहने वाली कोमल (19) के परिजनों ने पुलिस को दी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कोमल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। कोमल की मां सीमा ने बताया कि उनकी बेटी सरवन के साथ इस घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उनकी बेटी सरवन के साथ शादी करना चाहती थी। सरवन अभी शादी करने के लिए मना कर रहा था। सीमा ने आरोप लगाया कि शादी न होने पर कोमल ने फंदा लगाया है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed